उरई, अप्रैल 1 -- एट। कस्बा एट के बाहर बीती 27 मार्च की दोपहर को बाइक की टक्कर से हुई मासूम की मौत के बाद उसके शव को नेशनल हाईवे के किनारे तालाब में फेंक कर भागे बाइक सवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि घटना में शामिल रही युवक की आरोपित बहन अभी फरार है जिनके खिलाफ मासूम की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एट थाना के जनता इंटर कॉलेज के सामने निवासी शकुंतला ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी और बताया था कि 27 मार्च को वह बैरागढ़ मंदिर में परिवार के साथ घर गई थी। उसका सात वर्षीय बेटा सूर्यांश घर पर अकेला था। वहां चल रहे भंडारे में प्रसाद लेने उनका बेटा जा रहा था, तभी सड़क पार करते समय बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और उसका इलाज कराने की बात कहकर उसे अस्पताल न ले जाकर बिजली घर के पास बने तालाब किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर बाइक सवार क...