अंबेडकर नगर, मई 23 -- टांडा, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र के गांव हंसवर में दुकान पर बैठी एक महिला से कहासुनी के दौरान आरोपी मोहसिन पुत्र मदनी ने महिला की आठ वर्षीय बेटी की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बालिका को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना के विवरण हंसवर थानाध्यक्ष अभिनेश कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया गया और वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच पुरानी रंजिश, आपसी विवाद तथा घटना के पीछे के वास्तविक कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं और विवेचना के आधार पर आगे की क...