गाजीपुर, फरवरी 16 -- दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खुदाबक्शपुर गांव के चौहान बस्ती में सोमवार की सुबह तीन वर्षीय मासूम के कंधे में सीमेंटेड पिलर का सरिया धंस गया। आनन फानन में परिवार के लोग मऊ के निजी अस्पताल ले गए लेकिन बचाया नहीं जा सका। जानकारी के अनुसार मोहन चौहान के घर की महिलाएं खुले छत पर स्नान करने गई थीं। स्नान के पहले तीन वर्ष के बालक अयांश को नहलाकर अपने नहाने लगीं। इसी दौरान अचानक बालक खेलते हुए छत के पास बने पिलर के निकले सरिया पर गिर गया और नुकीली सरिया के चपेट में आ गया। सरिया उसके कंधे को छेदती हुई आर पार निकल गई। बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर छत पर मौजूद महिलाओं ने पहुंच कर किसी तरह बच्चे के कंधे से सरिया निकाला। घर के लोग मऊ अस्पताल ले गए लेकिन मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्...