फतेहपुर, मई 8 -- फतेहपुर। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए 10 वर्षीय विहान उर्फ श्लोक सविता की इलाज के दौरान मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मासूम का शव हथगाम-हुसेनगंज मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और आरोपित बाइक चालक की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। बता दें कि गौसपुर गांव निवासी विहान को पांच मई को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। कानपुर में इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हथगाम में बाइक की टक्कर से मासूम की मौत शुक्रवार पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजन और ग्रामीण शव लेकर सड़क पर बैठ गए, जिससे हथगाम-हुसेनगंज मार्ग ...