फतेहपुर, मई 8 -- छिवलहा। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में घायल 10 वर्षीय विहान उर्फ श्लोक सविता की कानपुर में इलाज के दौरान मौत होने के बाद शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव को हथगाम-हुसैनगंज मार्ग पर रखकर लोगों ने करीब तीन घंटे जाम लगाया और आरोपित बाइक चालक की गिरफ्तारी, मुआवजा, प्रधानमंत्री आवास व जमीन का पट्टा देने की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। गौसपुर गांव निवासी विहान को पांच मई को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। यह भी पढ़ें- मासूम का शव रख परिजनों ने रोड किया जाम कानपुर में इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही माहौल गमग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.