मासूम का रेप के बाद कत्ल करने वाले दरिंदे को होगी फांसी, छह साल बाद कोर्ट ने सुनाई सजा
प्रयागराज, जून 29 -- Prayagraj News: लगभग छह वर्ष पहले तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी निर्मम हत्या के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने सोमवार को दोषी गगन कुमार को फांसी की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आईपीसी की धारा 376ए (दुष्कर्म के परिणामस्वरूप मृत्यु) तथा धारा 302 (हत्या) दोनों अपराधों में अलग-अलग मृत्युदंड का आदेश पारित किया। प्रत्येक अपराध के लिए 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। न्यायालय ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़िता के वैधानिक उत्तराधिकारियों को दो लाख रुपये की प्रतिकर राशि उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है।'दुर्लभतम से भी दुर्लभ' अपराध मानते हुए सुनाई फांसी सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किया जाना अत्यंत जघन्य, अमानवीय और समाज की अंतरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.