बांदा, सितम्बर 14 -- फोटो 01 -डीएम कार्यालय में प्रार्थनापत्र लेकर पहुंची मानवी की मां व पिता। फोटो 02 -लखनऊ में अखिलेश यादव के समक्ष बालिका मानवी का कटा पैर दिखाते परिजन。 बांदा,संवाददाता।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल नगर कोतवाली के पड़ुई गांव की पांच वर्षीय बच्ची का पैर काटे जाने के मामले ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था और जिम्मेदार डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में डॉक्टर को दोषी पाए जाने के बाद सेवा से बर्खास्त किया गया, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी बहाली हो गई। इससे नाराज पीड़ित बच्ची के माता-पिता सोमवार को डीएम के पास पहुंचे और बहाली पर सवाल उठाते हुए दोषी डॉक्टर के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसी मामले को लेकर सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सरकार पर तंज कसा और पीड़ित परि...