सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज कस्बा निवासी अक्सा रियाज़ सात व बेंवा चौराहा निवासी अनायजा (छह) ने तीसरे रमजान शनिवार को अपने अब तक की जिंदगी का पहला रोजा रखा। इस दौरान शाम की अज़ान सुनकर इफ्तार में अमन-चैन की दुआ मांगी। डुमरियागंज निवासी रियाज़ अहमद की बेटी अक्सा रियाज एवं बेंवा चौराहा निवासी महबूब आलम की पुत्री अनायजा ने तीसरे रमजान को रोजा रखने को लेकर काफी उत्साहित थी और सुबह उठकर घर के सभी सदस्यों के साथ सेहरी किया फिर नमाज पढ़कर दुआ मांगी। बच्चियों के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रोजा रखने को लेकर बहुत उत्साहित थी। घर वालों के साथ सेहरी में उठी और रोजा रखने का नियत किया। पहला रोजा रखने पर जावेद आलम, सैयद बिलाल, अरसलान, इमरान,इबरार, आबिस काजी, इम्तियाज खान, आफताब आलम आदि ने मुबारकबाद दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.