कौशाम्बी, मार्च 24 -- कोखराज इलाके में रहने वाले दो मासूम बच्चों को सूनसान मकान में ले जाकर युवक ने ब्लू फिल्म दिखाई। इस दौरान उसने बालिका के साथ दुराचार का प्रयास भी किया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि सोमवार को उसकी आठ साल की बहन घर के समीप खेल रही थी। इस दौरान आरोपी युवक बहन और गांव के ही छह साल के एक अन्य बच्चे को टॉफी आदि का लालच देकर पास स्थित सूने मकान में ले गया। वहां उसने दोनों बच्चों को मोबाइल में ब्लू फिल्म दिखाई। इसी बीच उसने बालिका के कपड़े उतार डाले। उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। तभी बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी।वर्जन-मुकदमा कायम कराकर जांच कराई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.