बाराबंकी, अगस्त 8 -- रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि गुलचप्पा गांव में दो मासूम बच्चों की मौत बेहद पीड़ादायक है। बच्चों की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन शासन की ओर से परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शनिवार को उन्होंने पीड़ित पिता मुस्लिम को आठ लाख रुपये की दैवीय आपदा सहायता का स्वीकृति पत्र प्रदान कर शोक संवेदना व्यक्त की। दो दिन पूर्व गुलचप्पा गांव में दीवार गिरने से मुस्लिम के सात वर्षीय पुत्र हुजैफा और 14 वर्षीय पुत्री हाजरा बानो की मौत हो गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बृजेंद्र उपाध्याय ने राजस्व अधिकारियों को तत्काल सहायता संबंधी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: आपदा पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रही सरकार-श्रवण शासनादेश के तहत दोनों म...