कुशीनगर, मई 22 -- कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर दीनापट्टी में संचालित ईंट भट्ठे पर तीन मासूमों की मौत के लिए भट्ठा संचालक दो भाइयों को जिम्मेदार ठहराया गया हैं। डीएम के निर्देश पर गठित पांच सदस्यीय टीम ने बच्चों की मौत के लिए मानक से अधिक खनन कराने वाले भट्ठा संचालकों को दोषी करार दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर भट्ठा संचालक दो भाइयों पर कसया थाने में गैर इरादत हत्या तथा खनन एवं भट्ठा नियमावली के उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बीती 9 मई को पंकज ईंट उद्योग भट्ठा पर छत्तीसगढ़ के मजदूरों के परिवार के 3 वर्षीय अभय, ढाई वर्षीय अनुष्का एवं 7 वर्षीय अनन्या नामक तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी थी। यह भी पढ़ें- दिल्ली छोड़कर::गाजियाबाद के डीएम को यमुना में अवैध खनन की जांच के निर्देश घटना के बाद भट्ठा संचालक फरार हो गए। मौके...