अल्मोड़ा, मई 14 -- चौखुटिया, संवाददाता। मासी में सात दिवसीय ऐतिहासिक सोमनाथ मेला पूरे शबाब में आ गया है। सुबह मेलार्थी खरीदारी करने के बाद दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- जय मैया दुर्गा भवानी तेरी जय जय हो..सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन गुरुवार को भी लोक कलाकारों, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मेलार्थियों को झूमने में मजबूर कर दिया। सुबह लोगों ने भूमिया और सोमनाथेश्वर मंदिर में दर्शन के साथ पूजा अर्चना की। दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य व्यवसाई गणेश काण्डपाल व अन्य ने किया। शुरुआत में रामगंगा वैली स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, कन्या इंटर कालेज के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोकगीत, लोकनृत्य पेश किए। लोक गायिका माया उपाध्याय ने क्रीम पाउडरा घिसनी किलै नै...