अल्मोड़ा, मई 3 -- चौखुटिया। ब्लॉक के मासी बिजली सप्लाई केंद्र से जुड़ें करीब 50 से अधिक गांवों में 24 घंटे आपूर्ति बाधित रही। शनिवार शाम पांच बजे गुल हुई बिजली रविवार शाम सुचारू हुई। इस दौरान लोग परेशान रहे।मासी सब स्टेशन से क्षेत्र में बिजली सप्लाई होती है। सप्लाई बाधित होने से लोग अधिकारियों से फोन पर जानकारी लेते रहे। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बिजली नहीं होने से कई काम ठप रहे। इलेक्ट्रिक उपकरण के साथ लोगों के मोबाइल शोपीस बने रहे। लोगों ने बताया कि 20 मार्च को भी दो दिन पूरे क्षेत्र में बिजली बाधित रही। नाराज उपभोक्ताओं ने जनवरी में 30 किमी दूर भिकियासैंण सहायक अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया था। यह भी पढ़ें- बोरियो के कुछ मुहल्ले में सुबह से बिजली रही गुल शिविरों में बिजली आपूर्ति को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई...