गढ़वा, मई 10 -- गढ़वा। श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का मासिक सत्संग गुरु भाई डॉक्टर अजीत कुमार के निवास स्थान मां गायत्री मेडिकल हॉस्पिटल नवादा मोड़ में किया गया। सर्वप्रथम शंख ध्वनि, बंदे पुरुषोत्तम की जय घोष किया गया। उसके बाद सामूहिक नाम जप ध्यान किया गया। मौके पर सभी धर्म ग्रंथ का पाठ किया गया। डॉक्टर स्वर्गीय सुरेश प्रसाद गुप्ता का पुण्यतिथि पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग में एसपीआर धृति लाल सुंदर ने मनुष्य को अपने जीवन में श्री ठाकुर जी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। मौके पर एसपीआर विजय नंदन सिंह, पलामू प्रमंडल के वरिष्ठ एसपीआर कुलदीप मिश्रा ठाकुर, उत्तर प्रदेश दुद्धी से गुरु भाई मनोज गुप्ता दादा सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गुरु मां रूपा देवी की पुण्य तिथि पर श्री देवी भागवत कथा का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.