चतरा, सितम्बर 26 -- चतरा, विधि संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव के मार्गदर्शन में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मासिक लोक अदालत में कुल 88 वादों का सुलह हुआ, जिससे 8,18,100 रूपए राशि की वसूली हुई। लोक अदालत में चार बेंचों का गठन किया गया। जिसमें न्यायिक पदाधिकारी के रूप में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सूरज प्रकाश ठाकुर, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम, पूर्णेन्दु कुमार शर्मा, सेरा सैमसन तिर्की एवं एडिथ होरो न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Godda News: लोक अदालत में 09 मामले का निष्पादन 40,000 वसूली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...