रांची, जनवरी 31 -- रांची। डालसा के तत्वावधान में शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत एवं बिजली से संबंधित विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। लोक अदालत के दौरान विभिन्न प्रकृति के लंबित मामलों की सुनवाई कर आपसी सहमति के आधार पर उनका निस्तारण किया गया। इस विशेष आयोजन में कुल 4357 मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही विभिन्न मामलों में समझौते के माध्यम से कुल 54.51 लाख रुपए की राशि वसूल की गई। डालसा सचिव राकेश रौशन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्व से ही व्यापक तैयारियां की थीं। न्यायालयों द्वारा संबंधित वादकारियों को पहले से नोटिस भेजे गए थे, ताकि अधिक से अधिक लोग लोक अदालत का लाभ उठा सकें और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...