गढ़वा, मार्च 28 -- गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। प्रधान जिला जज सह डीएलएसए चेयरमैन मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित मासिक लोक अदालत में 41 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं विभिन्न विभागों के 2 लाख 43 हजार 500 रुपये राजस्व की वसूली हुई। डीएलएसए सचिव निभा रंजन लकड़ा ने अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय नगर ऊंटारी और गढ़वा कोर्ट में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए सात बेंचो का गठन किया था। मामलों के निष्पादन के लिए गठित बेंच में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय मनोज चंद्रा झा, जिला जज शिवनाथ त्रिपाठी, मुंसिफ अभिनव त्रिपाठी, एसडीजेएम मोनिका प्रसाद, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता के अलावा नगर ऊंटारी अनुमंडल कोर्ट से जिला जज संजय कुमार सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी राजश्री अपर्णा कुजूर के अलावा अधिवक्ता गण नाम शामिल थे। निष्पादित किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.