चाईबासा, अगस्त 4 -- चाईबासा, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए चाईबासा मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में प्राधिकार के तत्वावधान में चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान चाईबासा न्यायालय में 8 और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में 2 न्यायपीठों का गठन किया गया। मामलों की सुनवाई करते हुए प्री लिटिगेशन के बैंक से संबंधित 208 वाद और विभिन्न न्यायालयों में लंबित 153 मामले कुल 361 मामलों का निष्पादन हुआ और 12,57,710 रुपये का समायोजन हुआ। प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम शनि...