मासिक लोक अदालत में 34 वादों का हुआ निस्तारण
दुमका, मई 30 -- दुमका, प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका सुधांशु कुमार शशि के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) दुमका के तत्वावधान में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल तीन बेंचों का गठन कर 34 वादों के निस्तारण के साथ 37 लाख 09 हजार 775 रुपया का समझौता किया गया। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकृति के मामलों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारण किया गया तथा पक्षकारों के बीच आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर वादों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित मासिक लोक अदालत में बैंक ऋण, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम विवाद, विद्युत एवं जलापूर्ति संबंधी मामले, चेक बाउंस तथा अन्य सुलह योग्य मामलों को रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.