सराईकेला, मई 31 -- सरायकेला, संवाददाता । शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मासिक लोक अदालत का व्यवहार न्यायालय सरायकेला एवं चांडिल अनुमंडल न्यायालय में आयोजन किया गया। इस दौरान आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में 18 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया। इससे विभाग को कुल एक लाख 8 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। ये लोक अदालत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रामाशंकर सिंह के निर्देश पर सिविल जज (वरिष्ठ विभाग)-सह-न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी-सह-सचिव, डीएलएसए अनामिका किस्कू के मार्गदर्शन में आयोजित किये गए । 10 पीठों का हुआ था गठन, बिजली और आबकारी के मामले अधिक : लोक अदालत में कुल 10 पीठों का गठन किया गया था। यह भी पढ़ें- सराइकेला और चांडिल में मासिक लोक अदालत से त्वरित राहत, Rs.1.08 लाख ...