रांची, दिसम्बर 23 -- खूंटी, संवाददाता। नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में मंगलवार को खूंटी न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि लोक अदालत के सफल संचालन के लिए कुल चार बैंचों का गठन किया गया था। इन बैंचों के माध्यम से दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय के सुलहनीय प्रकृति के मामलों, एनआई एक्ट से संबंधित प्रकरणों तथा बिजली विभाग से जुड़े कुल 17 मामलों की सुनवाई की गई। लोक अदालत में सुनवाई के दौरान आपसी सहमति से मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें कुल एक लाख 18 हजार 288 रुपये की राशि का सेटलमेंट हुआ। प्रथम बैंच में जिला जज प्रथम राकेश कुमार मिश्रा के साथ पैनल अधिवक्ता ममता सिंह एवं सुमित कुमार कश्यप शामिल थे...