मासिक लोक अदालत में 167 मामलों का निस्तारण
पलामू, जुलाई 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश तथा पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कुल 167 मामलों का निस्तारण किया गया। साथ ही 16 लाख 80 हजार 650 रुपये के मामलों का सेटलमेंट हुआ। लोक अदालत के लिए कुल 10 पीठों का गठन किया गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने बताया कुटुंब न्यायालय की पीठ में दो पारिवारिक मामलों का निपटारा हुआ, जबकि सीजेएम की पीठ में 27 आपराधिक मामलों का निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: आपसी सहमति से सुलझे 40 विवाद, लोक अदालत से मिला त्वरित न्याय उत्पाद विभाग के 15...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.