मासिक लोक अदालत में 100 मामलों का निपटारा
जमशेदपुर, जून 29 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पूर्वी सिंहभूम की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में जून माह के मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 100 मामलों का निष्पादन किया गया, जिससे 3 लाख 85 हजार 200 रुपये का राजस्व संग्रह हुआ। डालसा के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि लोकअदालत में 41 प्री लिटिगेशन (वाद पूर्व) और न्यायालय में लंबित 59 मामलों की सुनवाई की गई। दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 100 मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निपटारा किया गया। वहीं, न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन से 3 लाख 85 हजार 200 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए कुल 10 बेंच का गठन किया गया था। इनमें व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर में छह और घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच थे। लोक अदालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.