मासिक लोक अदालत में मामले निष्पादित हुए
बोकारो, जून 28 -- सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं जिला जज बोकारो के निर्देशानुसार तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में शनिवार को लगे मासिक लोक अदालत में कुल 6 मामलों का निष्पादन एवं 15,000 रुपए जुर्माना राशि वसूल किया गया। मासिक लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया था। जिसके प्रथम बेंच में कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पाण्डेय एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल, दूसरे बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल तथा तीसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय तथा अधिवक्ता नीरज कुमार मौजूद थे। यह जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति की सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी। यह भी पढ़ें- चतरा में मासिक लोक अदालत का आयोजन यह भी पढ़ें- लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं : प्रधान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.