मासिक बैठक में समस्याओं पर चर्चा
फतेहपुर, अगस्त 23 -- फतेहपुर। भाकियू टिकैत की मासिक बैठक नहर कालोनी परिसर में आयोजित की गई। जिसमें समस्याओं पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि बंद समितियों के कारण किसानों को समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। जलजीवन मिशन के तहत टंकियों से पानी नहीं मिल पा रहा, नहरों में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। मांग करते हुए कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए, पशुओं के इलाज के लिए ऐरायां, विजयीपुर ब्लाक में टोल फ्री वाहन की व्यवस्था हो, खतौनी में अंश निर्धारण आदि कराया जाए। तय किया गया कि तीन सितम्बर को मलवां ब्लाक, पांच को असोथर ब्लाक तथा 12 सितम्बर को एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर नवल सिंह पटेल, अशोक उत्तम, रामसहाय, देवनारायण, दिनेश, नागेंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.