मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
मऊ, जून 7 -- मुहम्मदाबाद गोहना। भारतीय जनता पार्टी करहा मंडल की मासिक बैठक रविवार को दत्तौली स्थित शक्ति केंद्र संयोजक अविनाश सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री सचिंद्र सिंह ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी, मंडल महामंत्री रितिक सिंह, अंकित सरोज, इंद्रपाल राम, प्रभाकर राय, सरोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.