मासिक बैठक में संगठन मजबूती और आगामी चुनावों पर हुआ मंथन
संभल, जुलाई 5 -- विकासखंड असमोली क्षेत्र के नंदन बैंक्विट हॉल ऐंचौड़ा कम्बोह में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मण्डल मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनसेवा के संकल्प को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रहे। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा जनता के बीच सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.