गौरीगंज, जनवरी 5 -- अमेठी। संवाददाता केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज सभागार में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने एसआईआर पर पार्टी की स्पष्ट नीति और दृष्टिकोण को कार्यकर्ताओं के सामने रखा तथा आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राहुल गांधी द्वारा अमेठी के जरूरतमंद लोगों के लिए भेजे गए कंबलों का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों, गरीबों और असहाय लोगों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाये जाने की बात कही गई। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.