कौशाम्बी, मई 17 -- पूर्व सैनिक कल्याण समिति की‌ मासिक बैठक रविवार को भरवारी के एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। जिसमें जिले भर‌ से तमाम पूर्व सैनिकों ने भाग‌ लिया। बैठक संचालन‌ संस्थापक शारदा‌ प्रसाद वर्मा ने किया। बैठक की‌ अध्यक्षता पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया ने किया। यह भी पढ़ें- पूर्व सैनिक वेलनेस सेंटर खुलने में हो रही ढिलाई पर नाराजस्वास्थ्य और सावधानी समिति के अध्यक्षय दशरथ लाल करवरिया ने अपने संबोधन में बिंदुवार‌ बातें रखीं। ‌उन्होंने कहा कि सबसे पहले सभी पूर्व सैनिक अपने स्वास्थ्य का‌ ध्यान रखें, क्योंकि स्थिति बहुत नाजुक है, हम‌ सभी देश‌ के रिजर्व सैनिक हैं, देश को कभी भी हमारी जरूरत पड़ सकती है। दूसरा,‌ हम सभी पूर्व सैनिक संकल्पित रहे‌ की जरूरत पड़ने पर प्रशासन की मदद‌ के लिए तैयार रहें।गलत लोगों से सावधान उ...