मासिक बैठक में पार्टी की मजबूती पर दी बल
भदोही, अगस्त 9 -- भदोही, संवाददाता। अपना दल कमेरावादी पार्टी के पदाधिकारियों की मासिक बैठक रविवार को भदोही शहर के इंद्रामिल चौराहा स्थित कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया।इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल ने कहा कि 23 अगस्त को रायबरेली चलो, दूसरी आज़ादी की प्रथम क्रांति की तैयारी को लेकर अपना दल कमेरावादी के लोग मजबूती से तैयारी कर लें ताकि जिले अधिक से अधिक संख्या मे कार्यकर्ता पहंुच सकें। इस मौके पर सभाजीत पटेल, डॉ. बलिराज, फहद अहमद, विपुल गुप्ता, रिजवान अख्तर, बसंत लाल प्रजापति, पिंटू गुप्ता, पृथ्वीराज बिन्द, सभाजीत यादव, राजकुमार मौर्या, विनोद कुमार सोनकर आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 12 अगस्त को भाजपा निकालेगी भव्य तिरंगा यात्रा
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.