बदायूं, फरवरी 28 -- बदायूं। मालवीय आवास गृह पर आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में विभिन्न परियोजनाओं में पुष्टाहार आपूर्ति में भेदभाव और बकाया मानदेय का मुद्दा गर्माया। कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष राजेश सक्सेना और मंडल अध्यक्ष मोरश्री गुप्ता ने कहा कि आसफपुर और दहगवा जैसी परियोजनाओं में नियमित रिफाइंड तेल व दाल मिल रही है, जबकि बिसौली व दातागंज में केवल दलिया दिया जा रहा है। इस विसंगति से लाभार्थियों में रोष है। जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी ने बताया कि नई कार्यकर्ताओं का 8 महीने से मानदेय लंबित है। कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि अप्रैल तक समान पुष्टाहार आपूर्ति और मानदेय भुगतान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में शोभा वर्मा और कुमकुम जौह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.