मासिक बैठक में की समस्याओं पर चर्चा
बांदा, जून 29 -- बांदा। भाकियू (टिकैत गुट) ने सोमवार उप निदेशक कृषि कार्यालय परिसर में मंडलीय मासिक बैठक में किसान समस्याओं पर चर्चा की। मंडल अध्यक्ष कमल नयन सिंह ने कहा कि जिला सहकारी बैंक में मनमानी ब्याज वसूली जा रही है। इस पर अंकुश लगे और तीन लाख तक ऋण में ब्याज दर तीन प्रतिशत का नियम लागू किया जाए। रबी में मिनी किट बीज वितरण में हुए भ्रष्टाचार की जांच को कमेटी गठित की गई थी, आज तक जांच नहीं हुई। किसानों ने अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की। मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस मौके पर मनोज कुमार, सरोज कुशवाहा, राजाबाई, प्राची सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.