हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में पदाधिकारियों ने संघठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच जाकर समाजवादी विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। पूर्व विधायक अनिल वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां जनता के हित में हैं और कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को बताना चाहिए। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि पार्टी का मूल आधार पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज हैं, जिन्हें जोड़कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। वहीं पूर्व प्रत्याशी पद्मराग सिंह यादव ने कहा कि सभी कार्...