लातेहार, जून 30 -- मासिक बैठक नहीं हुई तो धरना- प्रदर्शन : प्रमुख बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह की प्रमुख सुशीला देवी ने पंचायत समिति की मासिक बैठक नहीं होने पर व्यवस्था के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। प्रमुख ने बताया कि लगभग आठ महीने से पंचायत समिति की मासिक बैठक नही की जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों की सारी समस्या ठप पड़ी हुई है। उन्होने कहा कि यदि दस दिनों के अंदर पंचायत समिति की मासिक बैठक प्रखण्ड कार्यालय में नही हुई, तो लातेहार में इसके खिलाफ धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पंचायत समिति सदस्यों ने दी आंदोलन की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...