सीवान, जून 26 -- बड़हरिया। प्रखंड की तेतहली पंचायत के बसावनबारी के वार्ड संख्या एक में भाजपा सदर मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष बलिराम साह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा थे। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को व अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पंचायतों में योजनाओं के प्रचार-प्रसार और लाभुकों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान बसावनबाड़ी दलित बस्ती में मंतोष राम, मंगल सिंह, अभय राम व नगीना राम के घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर बिजली तारों से हो रही परेशानी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। यह भी पढ़ें- मासिक बैठक केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं क...