बिजनौर, अप्रैल 2 -- धामपुर। भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। जिसमें रानी नांगल की बंद पड़ी खतौनी खुलवाने, आगामी फसलों में उर्वरक की आवश्यकता को देखते हुए समय पर किसानों को उपलब्ध कराने, जर्जर विद्युत लाइनों को शीघ्र अति शीघ्र ठीक कराने, जंगली जानवरों से खेत में कार्य वाले किसानों की सुरक्षा करने की मांग की। बैठक में तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा, जिला सचिव लोकेंद्र चौधरी, अरविंद राजपूत, हीरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, सुभाष चौहान, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार, उत्तम कुमार, सुनील संजय चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...