अमरोहा, फरवरी 14 -- अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक पदाधिकारियों की किसानों की समस्याओं को लेकर 17 फरवरी को कलक्ट्रेट परिसर में मासिक पंचायत आयोजित की जाएगी। संगठन जिलाध्यक्ष कामेंद्र सिंह ने शुक्रवार को इस बावत कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से पंचायत स्थल पर पहुंचने की मांग की। इस दौरान राजपाल सिंह, संगीता, ज्ञानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.