पटना, मई 6 -- ईस्ट सेंट्रल रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल दानापुर में बुधवार को 'मासिक धर्म स्वच्छता' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम 'पुलकित पंख' का आयोजन किया गया। 'आत्मविश्वास को पंख दें' थीम पर आयोजित कार्यक्रम में संबंधित विषय को मनोरंजक ढंग से छात्राओं को समझाने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। डॉ. श्रेया झा ने सभी छात्राओं के स्वास्थ्य समेत शारीरिक तथा मानसिक कठिनाइयों को दूर करने को लेकर परामर्श दिया। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने स्कूल में सेनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। डेढ़ सौ से अधिक छात्राओं को सेनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया। मौके पर निशी देव, मनीषा सिन्हा, पूनम श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...