बरेली, मई 19 -- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को महावारी स्वच्छता एवं प्रबंधन विषय पर रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं और नोडल कर्मचारियों को किशोरियों में महावारी से जुड़ी जानकारी, सुरक्षित उपाय और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या अनु पाराशरी व विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक डॉ. राकेश कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...