वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस की पूर्व संध्या पर दुर्गाकुंड स्थित कोचिंग सेंटर में आईएमएस बीएचयू की साथिया केंद्र ने जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. ममता सिंह ने मासिक धर्म से जुड़ीं तमाम भ्रांतियां दूर की। कहा कि अनियमित मासिक धर्म से संबंधित समस्याएं छिपानी नहीं चाहिए। इस पर स्त्रीरोग विशेषज्ञों से तत्काल परामर्श लेना उचित होता है। उन्होंने किशोरियों का आह्वान किया कि सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए वे ह्यूमन पेपोलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगवाएं। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. संगीता राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। एके राय और हर्ष मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महिलाओं और किशोरियों की दी माहवारी से जुड़ी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...