मासिक धर्म में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी
भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय इस्माईलपुर में गुरुवार को किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. अमृता कुमारी ने किया। इस दौरान स्कूल की 50 से अधिक किशोरियों एवं उनकी माताओं को किशोरी स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। डॉ. अमृता कुमारी ने बच्चियों को संतुलित आहार, साफ-सफाई और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाया। उन्होंने माताओं से भी अपील की कि वे बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें और उनसे खुलकर संवाद करें। किशोरियों को 100 सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए। वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. उषा किरण ने कहा कि स्कूल में सखी हेल्प डेस्क बनाया गया है, जो किशोरियों के स्वास्थ्य और उनकी समस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.