सहारनपुर, अप्रैल 15 -- स्किल-एड ग्लोबिज़न्स द्वारा बुधवार को कक्षा छह एवं सात की छात्राओं के लिए मासिक धर्म जागरूकता एवं स्वच्छता पर ज्ञानवर्धक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य भ्रांतियों को दूर करना, आत्मविश्वास बढ़ाना और छात्राओं को अपने शरीर को स्पष्टता एवं गरिमा के साथ समझने में सहायता करना था। सत्र का संचालन प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तान्या जैन द्वारा किया गया, जिन्होंने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की, शंकाओं का समाधान किया और खुले एवं स्वस्थ संवाद को प्रोत्साहित किया। छात्राओं की सक्रिय भागीदारी और सीखने के प्रति उत्सुकता प्रेरणादायक रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.