सोनभद्र, मई 12 -- ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान के निमित्त सोमवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. विभा पाण्डेय ने महाविद्यालय की छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, पौष्टिक आहार लेने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे महिलाओं को शर्माना, घबराना और न ही संकोच करना चाहिए, बल्कि इसके प्रति समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करने की आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को माहवारी के समय स्वच्छ सैनिटरी पैड के उपयोग एवं नियमित स्वास्थ्य की जांच पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- छात्राओं को सेनेट्री पैड वितरित किए इस जागरूकता अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता ...