मासिक गुरु गोष्ठी में लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश
कोडरमा, अगस्त 12 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार रवि की अध्यक्षता में मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उत्क्रमित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और पोर्टल पर आंकड़ों के अपलोड की स्थिति की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान पीपीटी के माध्यम से विद्यालयवार रिपोर्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित की गई। बीडीओ ने रिपोर्ट में पाई गई कमियों को रेखांकित करते हुए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करें। उन्होंने शिक्षा विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन और पोर्टल पर सही एवं अद्यतन आंकड़ों की एंट्री सुनिश्चित करने पर जोर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.