दुमका, मई 3 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद गोपीकांदर में शनिवार को मासिक गुरु गोष्ठी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जियारुल इस्लाम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में बीते अप्रैल माह के कार्यों की समीक्षा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से मध्याह्न भोजन का मासिक प्रतिवेदन, रसोईया का मानदेय संबंधी प्रतिवेदन संबंधी प्रपत्र, बच्चों का स्वास्थ्य जांच, खाता विहीन आधार विहीन बच्चों की सूची, बैंक एवं पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने से संबंधित, जन्म प्रमाण पत्र, आई ए एफ गोली का ऑनलाइन प्रतिवेदन, छात्र एवं शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों का आधार ऑफडेट, 2026 का प्रयास प्रतिवेदन, वर्ग पहला एवं दूसरा के बच्चों का पोशाक वितरण, आयरन गोली का उठाव, प्लास कार्यक्रम की समीक्षा, उल्लास ऐप में इंट्री प्रतिवेदन, मध्याह्न भोजन का कैश बुक संबंधी, वर्ग पहल...