कोडरमा, अप्रैल 7 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उत्क्रमित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल हुए। बैठक के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं पोर्टल पर डेटा अपलोड की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति, डेटा एंट्री, प्रोजेक्ट रेल, स्प्लिट सिलेबस तथा प्रयास प्रतिवेदन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा छात्रों के बैंक खातों के अवशेष विवरण को पूर्ण करने, एमडीएम रिपोर्ट, आयरन रिपोर्ट, आधार एमबीयू अपडेट, स्वास्थ्य जांच, उल्लास ऐप पर डेटा एंट्री, एनीमिया रिपोर्ट, एचपीवी...