गढ़वा, अगस्त 12 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड शिक्षा विभाग की मासिक गुरुगोष्ठी एनपीएस कुम्हार टोली चंदनी में बीपीओ विपिन विहारी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Katihar News: मासिक गुरू गोष्ठी में शमिल हुए विद्यालयो के प्रधानाध्यापकबैठक में चर्चा बैठक में ई-कल्याण पोर्टल पर विद्यार्थियों की जानकारी अपलोड करने, ईवीवी में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा, यू-डायस प्लस के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों के नामांकन एवं प्रोन्नति संबंधी अद्यतन कार्यों पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही जे-गुरुजी ऐप में स्प्लिट सि...