नई दिल्ली, जून 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में लगे दो लाख सीसीटीवी कैमरों को बदलने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जल्द ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने जा रहा है। यह कदम शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इस बार नई व्यवस्था के तहत कैमरे लगाने वाली कंपनी को भुगतान एकमुश्त नहीं, बल्कि 60 माह की किश्तों में किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित कंपनी कैमरों की गुणवत्ता और रखरखाव में किसी प्रकार की कोताही न बरते। किश्तों में भुगतान की व्यवस्था से कंपनी पर लंबी अवधि तक जवाबदेही बनी रहेगी, जिससे कैमरे खराब होने या रखरखाव में लापरवाही की आशंका कम होगी。

पुराने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति पुराने सीसीटीवी कैमरों में आधे से ज्यादा चीन निर्मित थे। इ...