पाकुड़, अप्रैल 2 -- एसडीपीओ विजय कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की। अपराध गोष्ठी में मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि बंगाल चुनाव को लेकर संबंधित अपने-अपने बॉर्डर क्षेत्र के चेक पोस्ट में विशेष रूप से नजर रखेंगे। साथ ही संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखने के साथ-साथ चेक पोस्ट से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों का अच्छी तरह से जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चा चोरी की अफवाह को देखते हुए कहा कि अभी तक इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। यह एक झूठा अफवाह फैलाया जा रहा है। बच्चा चोरी के शक में किसी भी तरह का कानून हाथ में नहीं लेना है। अगर गांव, टोला, मोहल्ला में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना अविलंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.