मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित कांडों के निष्पादन व अपराध नियंत्रण पर जोर
लातेहार, अप्रैल 8 -- लातेहार,प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में बीते माह के दौरान घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए, ताकि दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके। बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर भी विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि क्षेत्र में गश्ती बढ़ाई जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए, जिससे अपराध पर प्रभावी अंकुश लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.